Advertisement

अपराधी प्रवति के लोग नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट , डीएम

कानपुर, महानगर मे किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित है। और ऐसे आपराधिक प्रवति के लोग मतगणना एजेंट नहीं बनेंगे ।डीएम नेहा शर्मा ने यह बात आज एक प्रेस वार्ता में कही
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित है ।डीएम के मुताबिक पानी बड़ी बोतल मतगणना स्थल पर लेकर जाना मना है ,मतगणना एजेंट केवल पानी के पाउच लेकर ही जा सकते हैं ।
मतगणना स्थल पर कैलकुलेटर ले जाने की छूट रहेगी । उनहोने कहा कि मीडिया को समय से सूचना मिलने के प्रबंध किए जाएंगे ।राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सभी दिशा निर्देश जारी किये गए है । धारा 144 लागू होने से विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।

Reporter-Raju Sharma

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh