Advertisement

महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं में आत्म सुरक्षा हेतु पेपर स्प्रे का वितरण

कानपुर ,नारी दिवस के अवसर पर ओम सोल पावर फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर निगम महिला इंटर कॉलेज , तिलक नगर , कानपुर में विशाल आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया । इस अवसर पर एक सार्थक और नवीन पहल करते हुए फाउंडेशन ने छात्राओं को हस्त निर्मित पेपर स्प्रे वितरित किया जिससे कि आम छेड़खानी या किसी भी प्रकार के कुत्सित प्रयास से छात्राएं स्वयं को सुरक्षित कर सकें । कार्यक्रम का उद्देश छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वयं पर निर्भरता है ।फाउंडेशन की अध्यक्षा भावना श्रीवास्तव ने प्रबल नारी सशक्त नारी के नारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं प्रिंसिपल शारदा शुक्ला ने समस्त छात्राओं को स्प्रे वितरित किया! योग प्रशिक्षक बोस्की त्रिवेदी ने छात्राओं को मासिक धर्म से होने वाली समस्याओं के लिए योग द्वारा निदान का प्रशिक्षण दिया!मार्शल आर्ट एक्सपोर्ट राज गुप्ता एवं सुमन ने बेहद सरल विधि से मार्शल आर्ट द्वारा छात्राओं को सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर बंदना सोलंकी,नीतू गुप्ता ने बेहद प्रेरक एवं नारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावना श्रीवास्तव , बोस्की त्रिवेदी ,नीतू गुप्ता , प्रत्यक्षा कटिहार , रजत वर्मा , वंदना सोलंकी आदि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh