Advertisement

व्यापारी समाज के समर्थन से बन रही सपा सरकार : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर।आज उ प्र प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष,सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव व क़िदवई नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता का व्यापारियों ने बर्रा 8 में स्वागत किया।प्रान्तीय व्यापार मण्डल कानपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों का स्वागत हुआ व उनको व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष करने की शपथ भी दिलवाई गई।कानपुर महानगर अध्यक्ष मनोज चौरसिया,महासचिव प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष अश्वनी चढ्ढा,उपाध्यक्ष श्यामजी शर्मा,रविंदर रक्सेल की मौजूदगी में विवेक श्रीवास्तव दीपू,म9 साबिर,मो साकिब,अवनीश मिश्रा,राम यादव गुड्डू को उपाध्यक्ष व प्रदीप शुक्ला को संरक्षक घोषित किया गया।सभी ने शपथ लेते हुए संकल्प लिया की व्यापारी हित में सदैव संघर्ष करेंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की जीएसटी,एफडीआई,इंस्पेक्टरराज व ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ संघर्ष कर व्यापारियों को मज़बूत आवाज़ देने का काम किया जाएगा।साथ ही सभी ने मांग रखी की विधान परिषद चुनाव में स्नातक वोटर की तरह ही जीएसटी पंजीकृत व्यापारी को भी वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए ताकि व्यापारी भी अपने समाज को विधान परिषद में पहुंचा सकें।सुनील गुप्ता, यश वतवानी, राम औतार उप्पल आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh