Advertisement

अवैध मकान को कब्ज़ा मुक्त कराने पहुंचे कैन्ट अधिकारी

कानपुर। कैंटोमेंट के इलाके कुरियन खपरैला पुरानी चुंगी में बने अवैध मकान को कबजामुक्त कराने पहुचे कैंट अधिकारी लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने और आर्मी के जवानों ने लोगों को शांत कराया।

कैंट स्थित कुरियन खपरैला पुरानी चुंगी में कैंटोमेंट की जगह में अवैध रुप से बने… मकानों को खाली करवाने पहुंचे कैंट अधिकारी मय बल के पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे तीन बुलडोज़र से कैंटोमेंट की जगह बने मकानों को गिराना शुरु कर दिया। वही 13 मकान गिरने के बाद आक्रोषित लोगों ने बलियां व सरिया लगाकर सड़क जाम करके हंगामा करने लगे। वही जाम लगता देख पुलिस और कैंटोमेंट अधिकारी शांत कराने पहुंचे। करीब 30 मिनट हंगामे के बाद आर्मी की सेना पहुंचकर सड़क जाम कर रहें लोगों शांत करवाया।
– सड़क जाम करके अतिक्रमण रुकवाने की मांग की
इलाके की रहने वाले हारुन, मुन्नालाल, नंदू, विजय ,रानी ,महमून निशा,लगभग 70 वर्षों से इस जगह पर रह रहे है,इसी तरह से किसी की शादी, और किसी की पढ़ाई अधूरी रह गई इसका जिम्मेदार आखिर कौन इन कब्जेदारों को शुरू में हटा दिया जाता तो शायद इन गरीबो का ये नुकसान न होता,लोगों का सामान भी मलवे में दब कर रह गया,इसी तरह से एक बेटी का दहेज़ भी रखा था अगले महीने शादी थी। लगभग लोगों की गृहस्थी मालवे में दब गए। जिससे आक्रोषित लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा करने लगे और अतिक्रमण रोकने की मांग करने लगे। वही मौके पर पहुंचे कैंटोमेंट अधिकारियों ने समझा बुझाकर सड़क हटवा दिया गया।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh