Advertisement

सपा सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

कानपुर, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में ईवीएम मशीन से संबंधित घटनाओं को सुनते ही पूर्व सैनिकों ने मतगणना स्थल नौबस्ता गल्ला मंडी का जायजा लिया ! रमेश यादव ने कहा कि जिस तरह कानपुर सोनभद्र बरेली और बनारस में ईवीएम से संबंधित घटनाएं घटित हुई हैं वीडियो बनारस का वायरल हुआ है जिस में देखने को मिला कि कूड़े दान में बैलट पेपर एवं ट्रकों में ईवीएम मशीन जा रही हैं इससे साफ होता है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर अमादा हो चुकी है इन सभी समस्याओं को देखकर सभी पूर्व सैनिक देश के हित के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है जो विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहा रही, क्योंकि हिंदू मुस्लिम जात पात की बात करने वाले भाजपा सरकार का जनता ने सोफडा साफ कर दिया है। सूबेदार अरविंद यादव सूबेदार ओमप्रकाश कैप्टन कैलाश पाल फौजी अनवर सिंह हरेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह फौजी मानसिंह दिल सिंह मोहम्मद तबरेज राहुल यादव उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh