Advertisement

ट्रक के नीचे आने से पत्थर मिस्त्री की मौत

चकेरी। जाजमऊ के हड्डीमील तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक के टायर के नीचे आने से पत्थर मिस्त्री की मौत हो गई व साथी दरोगा के चोट आ गई।

मूलरूप से ग्राम अमरही तहसील बबेरू जिला बांदा का रहने वाले शिवभगत उर्फ़ भगत यादव का बेटा रामबाबू (32 ) जाजमऊ में पत्थर मिस्त्री का काम करता था। गांव में परिजनों के साथ पत्नी रेखा ( 29), बेटी सुधा व बेटा राहुल (6) के साथ रहती है। रामबाबू जाजमऊ स्थित गौशाला में अपने साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम 5:50 बजे टेनरी से काम करके साथी दरोगा के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। उसी दौरान वहां से गुजर रहें ट्रक की चपेट में दोनों आ गए। टायर के नीचे आने से रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई व साथी दरोगा के पैर में चोट लग गई। वही इलाकई लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सुचना दिया।जाजमऊ चौकी प्रभारी सुखराम सिंह रावत,दीपक,सजंय, कफील,अमर बहादुर,ने अपने सूझ बूझ से जनता के बीच से ट्रक चालक को हिरासत में लिया । पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए दिया।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh