Advertisement

सपा विधायक हसन रूमी का भव्य स्वागत

कानपुर- कैंट से समाजवादी पार्टी नवनिर्वाचित विधायक मोहम्मद हसन रूमी का स्वागत पूर्व सैनिकों ने किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर0के0 यादव एवं जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने अपने साथियों के साथ कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेश भाजपा, अन्य पार्टियों को हराकर जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद हसन रूमी का उनके घर जाकर फूल मालाओं से स्वागत किया।मोहम्मद हसन रूमी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार रघुनंदन भदोरिया को अधिक मतों से हराकर इस सीट पर प्रथम बार विधायक बने हैं।
मोहम्मद हसन रूमी का स्वागत करने में ग्रुप कैप्टन आर0के0यादव प्रदेश उपाध्यक्ष ,रमेश यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, महासचिव अनवर सिंह ,सूबेदार अरविंद यादव ,किदवई नगरविधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश ,कैंट विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह यादव ,हाकिम सिंह ,गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मिंटू यादव दीपक अंगद सिंह रामपाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh