आशा की किरण परिवार द्वारा आयोजित,”नारी रत्न सम्मान” समारोह संस्था की अध्यक्ष रितिका गुप्ता के पिता स्वर्गीय रामकृष्ण गुप्ता व माता आशा गुप्ता की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नौबस्ता बंबा रोड दूसरी हाई टेंशन लाइन स्थित अमला पैलेस में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य कर रही मात्र शक्तियों को आशा की किरण सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रितिका गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित किया साथ ही साथ सभी मातृ शक्तियों को शपथ दिलाई कि वह समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करती रहे और एक दूसरे का सम्मान करती रहे सम्मान साथ में विपिन निगम को भी द्रोणाचार्य रत्न से सम्मानित किया गया महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं समाज में उनके स्थान में सहयोग करने के लिए किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पूनम कपूर,आर्यन हॉस्पिटल की डायरेक्टर नेहा कटियार व गोपाल तुलसियान आदित्य पोद्दार,मनोज कुमार शुक्ला महाकाल,अनिल जैन व संस्था की अध्यक्ष रीतिका गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया सम्मान समारोह में जानी-मानी समाजसेविका है दीपिका सिंह सेंगर,एकता केशरवानी,शुभी द्विवेदी,सिंकी जयसवाल,मालविका सिंह,विनीता गुप्ता,पूनम भाजपा,अलका वर्मा,रुचि सिंह,विनीता,आकांक्षा सिंह, अंबुजा,सीमा एवं संस्था के अध्यक्ष रितिका गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


















