Advertisement

बच्चों को बांटी रंग पिचकारी

लोक सेवक मंडल के तत्वाधान में बाल होली उत्सव का आयोजन शास्त्री भवन खलासी लाइन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आसपास के इलाकों से आए साधारण परिवार के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित जनमानस का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल शशि कौशिक ने बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को रंगो के त्यौहार होली के सभी सामान पिचकारी गुलाल खाने की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पांच आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में 200 बच्चों को पुरस्कार सामग्री भेंट की गई। उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम में रामकिशोर वाजपेई नौशाद आलम मंसूरी शिव कुमार दीक्षित दीपक मालवीय अध्यक्ष लोक सेवक मंडल प्रभात बाजपेई संतोष शुक्ला दिलीप भाई आदि लोग कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि कौशिक ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh