भारत विकास परिषद रामकृष्ण शाखा द्वारा होली के त्यौहार के उपलक्ष में श्रीमती अनीता श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का सिविल लाइंस में किया गया। जिसमें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय महिला थाना अध्यक्ष अनीता वर्मा जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। समारोह में होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली डॉक्टर आरती मोहन, मानसिक वंचित बच्चों की शिक्षा चिकित्सा व पुनर्वास के लिए कार्य करने वाली राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त श्रीमती शैली वर्मा, गुरुद्वारा में निस्वार्थ कार्य सेवा प्रदान करने वाली खुशबीर कौर, सामाजिक क्षेत्र में वर्षों से विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली अनुप्रिया गोयल, एलेन हाउस की शिक्षक गीता पांडे, ओंकारेश्वर सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल की हेड पूजा जी, निधि गुप्ता आदि को अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आने वाले होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में रामकृष्ण शाखा के प्रांतीय महासचिव श्री मिथिलेश शंकर अवस्थी, सचिव श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, महिला संयोजिका ठाकुर बंदना सोलंकी, संरक्षक एससी श्रीवास्तव, विष्णु सहाय, परामर्शदाता श्री नरेश चंद्रा, अंकुर निगम, राजेश त्रिवेदी, अभिनव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


















