Advertisement

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन में लाखों रुपये की जीएसटी कर चोरी के सामान पर छापेमारी

जिलाधिकारी कानपुर नगर के सीयूजी नम्बर पर प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन में लाखों रुपये की जीएसटी कर चोरी का सामान आने की सूचना प्राप्त हुई। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने एसीएम -2 सुश्री आकांक्षा गौतम के नेतृत्व में जीएसटी के अधिकारियों की टीम गठित कर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी किए जाने के निर्देश दिये । छापेमारी के दौरान 142 नग
बिना बिल के सामान मिला । जिसमें पान मसाले में प्रयोग होने वाली सुपाड़ी जिसका अवैध रूप से संचलन हो रहा था एवं लाखों रुपये जीएसटी कर चोरी के होजरी प्रोडक्ट मिले ।जिसे जब्त करते हुए जांच हेतु जीएसटी गोदाम भेजा गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh