Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कानपुर की डॉ राखी बाजपेई का सम्मान

कानपुर,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज एवं देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला शक्ति का सम्मान चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री (सी.टी.आई.) दिल्ली मे हुआ। जिसमें शहर की जानी मानी हस्ती डॉ. राखी बाजपेई को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. राखी बाजपेयी को वाइस प्रेसिडेंट यू.पी. ईस्ट जोन के पद से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर महिला दिवस की मुख्य अतिथि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एवं मिस इंडिया गॉर्जियस रोली त्रिपाठी जी रही। आयोजन के सफलता में चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल जी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त डॉ. राखी बाजपेई को संपर्क क्रांति परिवार नई दिल्ली में भी आमंत्रित किया गया एवं सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ. राखी बाजपेई ने कार्यक्रम के विषय और नारी शक्ति पर अपने विचारों को व्यक्त किया।
उपलक्ष्य में पदम श्री गुलाबो सपेरा और पदम श्री नलिनी कमलनी कथक कलाकार भी सम्मलित हुई।
डॉ. राखी बाजपेई को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय सम्मानित किया गया है वह हमेशा कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई है संगीत कला के क्षेत्र में और अपना प्रदर्शन पहले दुबई, गोवा, और कोलकाता, दिल्ली आदि शहरों में अपना संगीत का प्रदर्शन कर चुकी है संगीत के बारे में जानकारी देती रही हैं। कानपुर में भी अनेक संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान हो चुका है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh