Advertisement

27 को जौहर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव

कानपुर आज एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी की अध्यक्षता में प्रेमनगर स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी को आमंत्रित किया गया।
अध्यक्षता कर रहे हैं राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने बताया कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की सहमति से निर्णय लिया गया है कि आगामी 27 मार्च 2022 को कानपुर जिलाध्यक्ष / जिला महामंत्री नगर अध्यक्ष / नगर महामंत्री पद के लिए वार्षिक चुनाव संस्था के कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न होगें।
चुनाव में लगभग कानपुर जिले के 2500 सदस्य भाग लेंगे 189 पदाधिकारी मतदान कर सकेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मोहम्मद ईशान, मोहम्मद फरीद, शहाबुद्दीन खान, मोहम्मद इलियास गोपी, अमिताभ मिश्रा, राजेश शुक्ला, रजत पंडित, कुलदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh