Advertisement

भक्ति व पंजाबी सभ्यता से ओतप्रोत होला महला संगत जोड़ मेला मनाया

कानपुर, गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में होली के पावन त्योहार पर भक्ति व पंजाबी सभ्यता से ओतप्रोत होला महला संगत जोड़ मेला मनाया गया।गुरुद्वारा दीवान हॉल में लखनऊ से आये गगनदीप सिंह ने व लुधियाना से आये बलप्रीत सिंह ने गुरुबानी शबद कीर्तन द्वारा पुष्पवर्षा से होले के त्योहार में होली से सम्बन्धित गुरूबानी का कीर्तन किया। आयी हुई संगतों ने होले महले के पावन पर्व पर एक दूसरे को बधाईयाँ दीं।गुरुद्वारा प्रांगण के बाहर सांस्कृतिक सभ्यता से ओतप्रोत कवि मंजीत सिंह न लोगों को हास्य रस से गुदगुदाते हुये वीर रस से भरी हुई कविताओं से मंत्रमुग्ध करते हुए समा बाँधा। दिल्ली से आये वैशाली टूप द्वारा भॉगड़ा गिद्दा से बैठे हुए दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
दशमेश शस्त्रदल द्वारा मार्शल आर्ट गतका कर्तब कर बोले सो निहाल के जयकारों का उद्घोष होने लगा।इस विशेष अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1984 की विधवाओं को चेक वितरित किये गये। 21 तारीख की शाम को कानपुर से अमृतसर दरबार साहिब जाने वाले जत्थों का सम्मान किया गया। आये अतिथियों का सम्मान व सत्कार किया गया!स० कुलवंत सिंह स० सुरजीत सिंह स० नीतू सिंह परजीत सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Reporter-Utkarsh Kumar

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh