Advertisement

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को मध्य रात्रि सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई की कल्याणपुर आवास विकास क्षेत्र में अवैध खनन एवं किया जा रहा है एवं मिटटी पनकी क्षेत्र में 04 डम्पर द्वारा मिटटी का परिवहन किया जा रहा है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर खनन अधिकारी को भेजा। आवास विकास ,कल्याणपुर में औचक छापेमारी के दौरान मौके पर गहरा बेसमेंट होता पाया गया तथा मौके पर एक डंपर व एक जेसीबी मिली| खनन का साक्ष मांगने पर उपस्थित लोगों द्वारा कोई भी साक्ष ना उपलब्ध कराने की दशा में तत्काल खनन अधिकारी द्वारा जेसीबी एवं डंपर को सीज करने की कार्यवाही करते हुए बिना अनुमति के खनन किए जाने पर कठोर कार्यवाही की गई।
उसी समय पनकी क्षेत्र में 4 डम्पर मिले जिनके द्वारा मिटटी का परिवहन किया जा रहा था तत्काल खनन अधिकरी द्वारा सभी 04 डम्पर को पकड़ कर थाना पनकी के सुपूर्त किया गया |
जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सतर्क दृष्टि रखते हुए अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh