Advertisement

संस्कृत भाषा मे शपथ लेंगे विधायक सुरेन्द्र मैथानी

कानपुर-गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 18 वीं विधानसभा की शपथ को संस्कृत में लेने की मांग की थी।
इस संबंध में एक पत्र प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को भेजा था,तथा टेलीफोन पर मौखिक वार्ता भी करके संस्कृत में शपथ लेने की अनुमति मांगी थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज विधायक की मांग स्वीकृत करते हुए विधानसभा से संस्कृत में शपथ का प्रारूप विधायक सुरेन्द्र मैथानी को प्राप्त हो गया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि,चूँकि संस्कृत हमारी वैदिक भाषा है।और आदिकाल से ही, ऋषि मुनियों आदि द्वारा भी संस्कृत भाषा का ही प्रयोग होता था। संस्कृत भाषा में स्वभाविक हमारे तमाम संस्कार भी संपन्न होते हैं। और मैंने संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार और विस्तार के लिए तमाम सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न मंचों के माध्यम से, लगातार इसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य भी किया था।अतः मेरा सौभाग्य है कि मुझे संस्कृत भाषा में शपथ लेने की अनुमति प्रदान हुई है। अतः अब मैं संस्कृत में ही सदन की शपथ लूंगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh