Advertisement

डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह

डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल मक्राबर्ट गंज, कानपुर द्वारा विद्यालय प्रांगण में “वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य रहीं। अतिथि गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज की प्रोफेसर डॉ० सीमा द्विवेदी सर्वप्रथम डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरमैन श्रीमती मिनी स्वरूप, सचिव डॉ० अलक्षेन्द्र स्वरूप एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा गणेश वन्दना का सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा शिव स्तुति के आह्वान द्वारा वातावरण को शिवमय बना दिया गया। किन्डर वर्ल्ड के बच्चों द्वारा स्वागतम् गीत गाते हुए सभी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न मानकों के आधार पर जैसे एप्लीकेशन ग्रेजुएशन (यू० के० जी०). जनरल प्रोफिसिएन्सी हाईएस्ट अटेन्डेन्स, कांसिस्टेन्सी, गुड कन्डक्ट, वेल ड्रेस्ड आदि पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा 11 की छात्रा जागृति सिंह को श्री रामेन्द्र स्वरूप अवार्ड तथा वर्ष 2021 के इण्टरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा नंदिनी वर्मा व नाजिया को डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप अवार्ड प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के बीच-बीच में कक्षा यू० के० जी० के बच्चों ने ग्रेजुएशन गीत एवं थैंक यू गीत, कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाओं के संदेश पर आधारित नृत्य, कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद नृत्य प्रस्तुत करके समस्त अभिभावकों का मन मोह लिया समारोह के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति गोयल द्वारा वार्षिक प्रगति की आख्या प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों, संवाददाताओं एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh