कानपुर नगर -रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन दोपहर तीन बजे से सूफियाना दारूल शिफा ३१२ बर्रा ६ कानपुर नगर में किया गया। भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनने एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ कैबिनेट / राज्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने पर सूफियाना अन्दाज में इत्र, फूल, गुलाबजल, केवडा से होली खेली गयी। एक दूसरे से गले मिलकर होली की गुझिया खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम की शुरूवात करते हुये सूफी सैयद शाहिद सुल्तान ने वारसी शिजरा एंव सलाम पढ़कर सरकार ए वारिस की बारगाह में अकीदत पेश करते हुये मुल्क में अमन चैन एंव शान्ती के लिये दुआ की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुस्लिम समाज के प्रसिद्ध सूफी संत वली हाजी वारिस सरकार ने देवा के बाराबंकी में अपने शिष्यो को हिन्दु-मुस्लिम एकता का सन्देश देते हुये कहा था कि जो रब है वही राम है जिस प्रकार से तुम अपने रब की इबादत करते हो उसी प्रकार से राम नाम को सम्मान दो और १५० सालों से इसी संदेश को लेकर आस्ताना के बाहर हिन्दू-मुस्लिम मिलकर अबीर गुलाल लगाकर होली खेलते है जिसे वारसी होली या फिर वारसियो की होली कहा जाता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी खलील साहब ने और संचालन आबिद सुल्तान ने किया।इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से सरदार अजीत सिंह छाबडा, सरदार कमलजीत सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह, प्रदीप भाटिया, सिमरन कौर, सचिन जैन, चेतन मल, मो० तौहीद, गुरदीप सिंह, नईमुल हसन,इकबाल कौर,इन्दरप्रीत सिंह, जावेद हुसैन, नुमान सिद्दीकी, मो० हाशिम, रिशी सलूजा, मन्दीप सिंह, अशोक अरोडा, अकील अहमद, विनय चावला, मनीष अहूजा आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता सुमित कुमार


















