Advertisement

कानपुर के चकेरी इलाके में बीते दिनों दो पक्षो के लोगो मे आपसी कहा सुनी के बाद तनातनी का माहौल बन गया,,
उसी समय एक युवक द्वारा थाना चकेरी इंस्पेक्टर को सूचना दी गई,, जाति पूंछने के बाद चकेरी इंस्पेक्टर बोले जा कर घर मे सो जाइये, आराम करिये, कोई समस्या हो थाने आकर मुकदमा लिखाइये?? सुनिए यह वायरल ऑडियो चकेरी इंस्पेक्टर का….

तो आपने सुना किस तरह से चकेरी इंस्पेक्टर युवक से घर मे जाकर सोने की बात कर रहे है,,
चकेरी इंस्पेक्टर ने युवक के द्वारा दी गई सूचना को अनसुना किया और क्षेत्र का माहौल गरमा गया जिससे दो पक्षो के लोग आपने सामने आ गए और नारेबाजी होने लगी,, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की,,
तो इसी दौरान थाना चकेरी इंस्पेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति से धक्का मुक्की करते हुए नज़र आए,, देखिए वायरल वीडियो,,,
तो आपने देखा पहले तो चकेरी इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में माहौल बिगड़ने से की सूचना को अनसुना कर दिया,, तो वही दूसरी तरफ एक बुजुर्ग व्यक्ति से धक्का मुक्की की,,
इसी मामले से जुड़ा एक और वीडियो प्रकाश में आया जिसमे कई दर्जन से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा होकर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे है।।
फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी ने मौके पर तत्पर्यता दिखाते हुए शांतिपूर्ण ठंग से दोनो पक्षो के लोगो को शांत कराया वही क्षेत्र में पीएसी के जवानों को भी तैनात किया था।।
हाल ही में कुछ दिनों पहले जाजमऊ चौकी में एक मामले में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को चकेरी इंस्पेक्टर ने डाँट डपट व फटकार लगाते हुए दूर रहने को कहा था,, उसका भी वीडियो तेजी से वायरल हुआ था,,
ऐसे ही एक नही अनेक मामले प्रकाश में आये और चकेरी इंस्पेक्टर अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे,, लगता है चकेरी इंस्पेक्टर महोदय से थाने का चार्ज सम्भाला नही जा रहा है,,
तो वही कानपुर कमिश्नरी की ओर से आम व्यक्ति को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम, बैठके की गई जिसमें लोगो से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराधों,, व गैर कानूनी कार्यो की सूचना देने को कहा गया था और उनकी पहचान भी गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया,,
ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है,, जब कानपुर कमिश्नरी की ओर से लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए गए,, लोग जागरूक होकर सूचना करते है,, परन्तु चकेरी इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की सूचना को अनसुना आखिर क्यों किया,, क्या चकेरी इंस्पेक्टर को क्षेत्र में किसी और घटना के घटित होने का इंतेज़ार था??

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh