Advertisement

विवाह योग्य युवक-युवती परिचय एवं होली मिलन समारोह

श्री जायसवाल सभा कानपुर (रजि०) के तत्वाधान में विवाह योग्य युवक-युवती परिचय कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष डा० आर०बी० जायसवाल की अध्यक्षता में सपना पैलेस (पराग दूध डेयरी निराला नगर के पास) में धूमधाम से मनाया गया होने वाले विवाह तय करने में विभिन्न समस्यायों के समाधान हेतु विवाह योग्य युवक-युवती परिचय में सर्वप्रथम अपना पंजीकरण कराया पंजीकृत युवक-युवती का परिचय कार्यक्रम में आये हुए समाज के लोगों के समक्ष कराया गया कुछ सम्बन्ध भी तय हुए इसको सम्पन्न कराने में सर्वश्री वीरेन्द्र सिंह जायसवाल, हरीशंकर पप्पू, राजेश जायसवाल एडवोकेट, रामलखन जायसवाल, हरदेव जायसवाल, श्रीमती पुष्पा जायसवाल, निवेदिता जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, रानी जायसवाल का प्रयास सराहनीय रहा। 348 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया
उसके पश्चात् श्री सुशील जायसवाल कमला पैलेस व आनन्द जायसवाल के निर्देशन में बच्चों ने शिव ताण्डव एवं विभिन्न प्रकार के रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा फूलों की होली खेली गयी सर्वश्री डा० नन्दलाल जायसवाल, हरीकृष्ण जायसवाल, धीरेन्द्र जायसवाल – पत्रकार, रामबाबू जायसवाल व अनिल जायसवाल गुजैनी का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया और सैकड़ों लोगों ने उनको बधायी दी और उनकी लम्बी आयु की कामना की मंच संचालन सर्वश्री मुकेश जायसवाल, बी०डी० जायसवाल व सुरेन्द्र जायसवाल ने अनूप किया। सर्वश्री बेचन गुप्त, अक्षयलाल जायसवाल, जितेंन्द्र जायसवाल- एडवोकेट का सक्रिय सहयोग रहा। पूर्व मंत्री प्रदेश सरकार श्रीमती प्रेमलता कटियार, सांसद श्री सत्यदेव पचौरी, विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, श्री महेश त्रिवेदी व अमिताभ बाजपेई का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आये हुये लोगों का स्वागत महामंत्री गयाप्रसाद जायसवाल व आभार कार्यकारी अध्यक्ष बी०डी० गुप्ता ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh