Advertisement

जाने कितनों का हुआ नुकसान अब प्रशासन ने लिया संज्ञान

चकेरी। जाजमऊ के सरैया चौराहा पर नौ माह से खुदे पड़े गड्ढे के अंदर जाजमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष इलाकई लोगों के साथ बैठकर प्रदर्शन किया। वही मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाने के बाद मरम्मत का काम चालू करवाया।
जाजमऊ के सरैया चौराहे पर लगभग नौ महीने पहले नमामि गंगे के अधिकारियों ने टूटे नाले की अधूरी मरम्मत करके छोड़ गए थे। खुले नाले में आयेदिन बच्चे, बुजुर्ग गिरकर चोटहिल रहें थे। जिसको लेकर जाजमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अखलास अहमद उर्फ़ सोनू ने रविवार सुबह क्षेत्रीय लोगों के साथ टूटे नाले के अंदर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी अध्यक्ष की हालत ख़राब हो गई, लेकिन सोनू डटा रहा। आलाधिकारियों को जानकारी होने के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम पहुंची। उसके बाद नमामि गंगे के अधिकारियों से बात करके बुलाया, वही मौके पर साक्षी कंपनी के इंजिनियर ब्रजेश कुमार पहुंचे। जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने इंजिनियर की क्लास लगा दी। 10 दिन के अंदर पूरा काम करने का निर्देश दिया।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh