Advertisement

बाॅबी जिलाध्यक्ष, ज़ीशान नगर अध्यक्ष बनें

कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आज चुनाव अधिकारीयों ने परिणाम घोषित किया।
जिसमे जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार फिरोज़ अन्सारी बाॅबी 84 वोट पाकर विजय हुए जबकि साथी 77 वोट पाकर जावेद निसार दूसरे स्थान पर रहे।
इसी प्रकार नगर अध्यक्ष पद पर सैय्यद ज़ीशान अली 94वोट पाकर विजयी हुए। इरफान अहमद 66 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि नगर जिला महामंत्री पद पर सैय्यद सुहेल निर्विरोध निर्वाचित हुए उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी मैदान में नही आया था।
जौहर एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने बताया मतगणना अधिकारी सुरेश गुप्ता,फैसल हयात, कुलदीप सक्सेना, जावेद मोहम्मद खान आदि ने परिणाम घोषित किया।
हाशमी ने सभी विजेताओं को मुबारकबाद दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh