Advertisement

दयानंद गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन समारोह

कानपुर, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में 24 मार्च से चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व एनएसएस गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंता स्वरूप सचिव वीरेंद्र स्वरूप एडुकेशन सेंटर ने की ।डॉ आर के द्विवेदी निदेशक महाविद्यालय विकास परिषद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि ने अवगत कराया कि युवा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका है । विशिष्ट अतिथि डी जी कॉलेज की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सदस्या, अनंता स्वरूप ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के द्वारा समाज सेवा के लिए किए गए प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी एनएसएस की गतिविधियों के द्वारा उच्च कोटि के संस्कार प्राप्त कर एक उत्तम नागरिक होने का दायित्व निर्वाहन करने में सक्षम होंगे। मुख्य अतिथि सीएसजेएम विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक, डॉ के एन मिश्रा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न पोस्टर, बैनर, वीडियोज आदि की प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh