Advertisement

पेट्रोल डीजल, गैस सिलेण्डर, पीएनजी व सीएनजी के दामो पर अनाप सनाप मूल्य वृद्धि के विरोध

कानपुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रतिपादित “महंगाई मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन श्रृंखला अंतर्गत मोदी सरकार द्वारा देश के नागरिकों के साथ किये गये धोखा, विश्वासघात और छल प्रपंच से विगत चुनाव में वोट बटोरने के पश्चात पेट्रोल डीजल, गैस सिलेण्डर, पीएनजी व सीएनजी के दामो पर अनाप सनाप मूल्य वृद्धि के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में प्रातःकाल वार्ड स्तरीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के साथ ही केन्द्रीय रूप से स्थानीय मूलगंज चौराहा पर गैस सिलेण्डर, स्कूटर, बाइक, खाली पेट्रोल व डीजल के डिब्बो आदि पर माल्यार्पण करके जोरदार नारो के साथ गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ मूकबधिर भाजपा सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। जिसमे सैकड़ो कांग्रेसजनो के साथ ही सामान्य जनो ने भी जोश खरोस के साथ भाग लिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh