Advertisement

वाणिज्य कर में होली मिलन समारोह में कवियों ने समाँ बांधा

कानपुर,वाणिज्य कर विभाग में होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर महापौर प्रमिला पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कवि सम्मेलन की शुरुआत ज्वाइंट कमिश्नर सुरेन्द्र मोहन सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा सरस्वती पाठ से हुई। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने किया। कवि प्रबुद्ध तिवारी, हेमंत पाण्डेय, श्रवण शुक्ला, धीरज सिंह चंदन, नीरू श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, महेश तिवारी अनजान ने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सदस्य वाणिज्य कर अधिकरण विजय कुमार के सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। संयोजक अविनाश दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। राधा कृष्ण की फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख से जज डी डी ओझा, एडिशनल कमिश्नर बृजेश कुमार मिश्रा, एच पी राव दीक्षित, रविन्द्र नाथ शुक्ला, जितेन्द्र केसरवानी, संजय तिवारी, प्रमोद पटेल, धर्मेन्द्र अवस्थी, मनीष शर्मा, शोभित अग्रवाल, विजय शर्मा,जितेन्द्र मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, कोमल सिंह, कमलेश यादव, भानु प्रताप, रणधीर सिंह यादव, दीपक चंदेल, अजीत सिंह, अजय द्विवेदी आदि सम्मिलित हुये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh