Advertisement

समाजवादियों का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरुद्ध प्रदर्शन

कानपुर,भाजपा की सरकार में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई जिसके विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने हाथों में क्रिकेट के बल्ले लेकर शतकीय प्रदर्शन कर महँगाई रोकने में विफल भाजपा सरकार पर कटाक्ष कर सरकार तक जनता के दर्द को पहुंचाने का काम किया।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व व्यापार सभा के प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित व्यापार सभा के पदाधिकारियों व समाजवादियों ने कहा की भाजपा केवल यूपी चुनाव तक जनता को धोखे में रखने के लिए पेट्रोल डीजल की कीमतें को कम की हुई थी।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सरकार में व्याप्त महँगाई की वजह से जनता खून के आंसू रोने को मजबूर है।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की एक तरफ तो कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं और दूसरीं तरफ भाजपा की सरकार जनता को धोखा देकर पेट्रोल की कीमतें बढाकर सही मायने में जनता को लूट रही है।प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता ने कहा कीभाजपा की सरकार बहाने से अपना खजाना भरने का काम कर रही है जबकि भाजपा की सरकार इस बात का हिसाब नहीं दे पा रही कि मेहेंगे पेट्रोल से हुई कमाई का उपयोग जनता के हित में कहाँ किया गया।मौजूद सभी ने मांग रखी की मोदी जी 2013 के वादे अनुसार पेट्रोल,डीज़ल,रसोई गैस की कीमतें 2013 के स्तर से भी नीचे लाने का काम करें।सबने कहा कि सरकार ने यदि मांगों को अनसुना किया तो आंदोलन जारी रहेगा।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता, अमित यादव ,ब्रजेन्द्र पाल ,अनिल सिंह ,विपिन पाल, हिमांशु सिंह ,शानू सैनी ,विकाश गुप्ता , दीपक गौतम आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh