Advertisement

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, दो घायल

फतेहपुर में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है…सदर कोतवाली के नेशनल हाईवे-2 के नऊवाबाग के पास बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी…टक्कर लगने से बाईक में सवार दो महिलाएं छिटककर सड़क पर जा गिरी…जिनके ऊपर से ट्रक चढ़ गया है…हादसे में दोनों ही महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया…जबकि बाईक चला रहा एक युवक और महिला की गोद पर रहे बच्चे को मामूली सी चोट आई है…हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है…परिजनों की माने बाइक पर युवक दो महिलाओं और एक बच्चे को लेकर अपने गांव दिलावलपुर आ रहा था…कि तभी हादसे का शिकार हो गया है…युवक बाइक से महिलाओं और बच्चे को लेकर अपनी भाभी के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था…और आज वहीं से वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया..पुलिस ने ट्रक ड्राईवर को हिरासत में लेते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मो0 आसिफ़ की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh