Advertisement

पुलिस ने किया हत्या खुलासा

फतेहपुर के जाफरगंज थाने के गहरुखेड़ा गांव में 28 मार्च को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है…पुलिस ने बताया कि युवक अपनी ननिहाल में रहा करता था… गाड़ी चलाता था, जिसकी वजह से होली के त्योहार के मौके पर घर नहीं आया था…युवक ने त्योहार के बाद अपने दोस्तों के साथ पार्टी की जिसमें शराब और मुर्गा खाया…इस दौरान आपसी दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई…जिसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए…लेकिन आरोपी शुभम और अशोक रात में उसके घर पहुंचे जहां खेत में पानी लगाने की बात करते उसे अपने साथ लेकर चले आए…वहीं घर से कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने युवक के सिर पर लाठी-ड़डो से वार करना शुरु कर दिया…सिर पर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी…जिसके बाद शव को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे…पुलिस ने मामले में हत्या में इस्तमाल ड़ंडे के बरामद करते हुए दोनों ही अरोपियों को जेल भेज दिया है।

मो0 आसिफ़ की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh