Advertisement

कानपुर के चमगंज में 26 मार्च को हुए गोलीकांड में सानू के परिजनों ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर निष्पक्ष जांच कराकर लगाई न्याय की गुहार ।

कानपुर के चमन गंज थाना अंतर्गत 26 मार्च को एक गोली कांड हुआ जिसमें एक शख्स को हाथ पर गोली लगी और उसमें सानू समेत कई लोगों पर मुकदमा लिखाया गया लेकिन अब इस मामले पर सानू के परिजन पुलिस के चक्कर काट रहे हैं और अपनी गुहार लगा रहे हैं की सानू और परिवारजन जिन पर मुकदमा लिखा है वह इस मामले में कहीं भी नहीं है उस समय का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है जब गोली कांड हुआ है और जिन पर मुकदमा लिखा गया है वह अपनी दुकान पर मौजूद थे इस मामले पर आरोप है कि जिन लोगों ने मुकदमा लिखाया है वह अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और कारोबारी रंजिश के चलते उन्होंने सानू पर मुकदमा लिखवा दिया है जिसको लेकर आज सानू के परिजनों ने कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई।

Reporter-Utkarsh Kumar

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh