कानपुर। जाजमऊ दक्षिण के पार्षदपति नुरैन अहमद ने अथक प्रयास से जाजमऊ के केडीए इलाके में वाटरलाइन का काम चालू करवाकर 20 हजार से ज्यादा आबादी क्षेत्र की समस्या से निजात दिलवाया।
जाजमऊ की केडीए कॉलोनी वार्ड – 73 के अंतर्गत कई महीनों से वाटरलाइन ध्वस्त होने के कारण 18 हजार से ज्यादा आबादी को समस्या हो रहीं थी। जिसकी शिकायत इलाकई लोगों ने क्षेत्रीय पार्षदपति नुरैन अहमद से की। जिसके बाद पार्षदपति ने जल निगम के अधिकारियों को बुलवाकर निरिक्षण करवाया। गुरुवार के दिन जल निगम के अधिकारियों के साथ पार्षदपति ने पहुंचकर वाटरलाइन का उद्घाटन करके काम शुरु करवाया। पार्षदपति का बताया कि 170 मीटर वाटरलाइन का काम शुरु करवाया गया। जनता ने जिस विश्वास से जीताया हैं उसी विश्वास को बनाने के लिए जनता के बीच में रहकर काम करता हूं। मेरे वार्ड की जनता की हर समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका निस्तारण कराने की कोशिश करता हूं।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि जावेद इराकी, अब्दुल्ला इराकी, पप्पू, तौहीद, सादिक समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Reporter- Mohd Naeem


















