Advertisement

गैंजेस क्लब के स्वीमिंग पूल के नये सत्र का विधिवत् शुभारम्भ

दि गैंजेस क्लब लि०” परिसर में स्वीमिंग पूल के नये सत्र का विधिवत् शुभारम्भ क्लब के चेयरमैन श्री मलिक विजय कपूर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ स्वीमिंग पूल के नये सत्र का शुभारम्भ पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ क्लब के सदस्य एवं उनके पारिवारीजन अधिक संख्या में उपस्थित थे। क्लब के चेयरमैन श्री विजय कपूर ने उपस्थित जनों का स्वागत किया और कहा कि दो साल के कोरोना काल में सब लोगो ने बहुत सी परेशानियां झेली बहुत से लोगों का आर्थिक व शारीरिक नुकसान हुआ इस सबसे उबरते हुए एक बार फिर से हम सब एक नए जोश से तैयार है उन्होंने कहा कि गैंजेस क्लब का पूल कानपूर ही नहीं प्रदेश का सर्वोत्तम पूल है क्लब का स्वीमिंग पूल आधुनिक सज्जा से परिपूर्ण हैं एवं स्वीमिंग के महत्व को बताया। यदि एकता जाय तो उन्नति एवं सफलता प्राप्त होती है।  इस मौके पर क्लब के आन0जन० सेक्रेट्री श्री पीतम मल्होत्रा, सर्वश्री अरूण वाधवा नवीनमल्होत्रा, अनूपजैन, एवं, कार्तिक कपूर सदस्य प्रबन्ध समिति के अतिरिक्त प्रेम राज, गुलशन कपूर, प्रमोद यादव, अंकुश खन्ना वीरेंदर अग्निहोत्री, महेश मखीजा, टीटू भइया. अमरजीत सिंह, एवं मोहित अवस्थी जनरल मैनेजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय तैराक भारतविधु आर्या ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh