Advertisement

विधानसभा के मा. अध्यक्ष एवं सीएसए कुलपति ने किया विकल्प आहार एक्सीलेंस सेंटर का उद्घाटन

कानपुर।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने शहर के सिविल लाइन में विकल्प आहार एक्सीलेंस जैविक स्टोर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैविक उत्पाद मानव शरीर के लिए उत्तम है। तथा जैविक विधि से तैयार फसल के दाम भी अच्छे मिलते हैं। उद्घाटन समारोह के बाद लगी जैविक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।तथा सब्जियों एवं खाद्य पदार्थों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की तरफ ध्यान देना इसलिए भी आवश्यक है कि इससे मिट्टी की संरचना में सुधार होता है तथा कृषि उत्पाद गुणवत्ता युक्त होता है। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए विगत 2 वर्षों से शोध कार्य कर रहा है जिसके परिणाम उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। डॉ सिंह ने कहा कि अब कृषि उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि रासायनिक खेती से पर्यावरण के साथ ही मृदा एवं मानव की सेहत खराब हो रही है। इस मौके पर निदेशक प्रसार/ समन्वयक डॉ एके सिंह ने कहा कि प्राकृतिक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा लगातार किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि किसानों का रुझान प्राकृतिक खेती/जैविक खेती की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें जैविक उत्पाद जैसे आलू,बैंगन, टमाटर, भिंडी, लौकी, ककड़ी, धनिया तथा चना, मटर, गुड़,चावल आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर बिकल्प आहार की रिचा चतुर्वेदी एवं जयंत चतुर्वेदी ने बताया कि इस संस्था से लगभग 3000 किसान जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान लखनऊ के निदेशक पंकज त्रिपाठी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh