Advertisement

नगर निगम महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

कानपुर,आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्ष नगर कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के तत्वधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन जिला ग्राम विकास संस्थान रावतपुर कानपुर में किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर केएन मिश्रा राष्ट्रीय सेवा योजना छत्रपति शाहूजी महाराज उपस्थित रहे छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप की छात्राओं को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ पोस्टर प्रतियोगिता में निशा शर्मा को प्रथम पुरस्कार मिला बेस्ट वॉलिंटियर्स का पुरस्कार स्वेता को प्रदान किया छात्राओं ने अपने 7 दिन के अनुभव को भी साझा किया सम्मान समारोह में डॉक्टर आरती सक्सैना डॉक्टर संगीता अवस्थी गीता वर्मा डॉक्टर अर्चना सक्सेना व डॉ पुष्पा चौधरी उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh