Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों को तेजी से गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश

कानपुर नगर। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0महेंद्र कुमार के द्वारा क्षेत्र पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों को तेजी से गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं को दिये । बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र पंचायत के अपूर्ण तथा विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए और विशेष तौर से खंड विकास अधिकारी घाटमपुर , बिल्हौर को बड़ी गौशाला बनाए जाने के निर्देश दिए गए कि अपने माननीय विधायक जी से समन्वय स्थापित कर गौशाला का निर्माण कराए। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विकासखंड के परिसर को अच्छी तरह से सुसज्जित कराए । विकास खंड में जो भी पुराने भवन हैं जिनकी मरम्मत की आवश्यकता है, उनकी मरम्मत कराई जाए यदि उनको निष्प्रयोज्य घोषित कराया जाना है उनको तत्काल घोषित कराया जाए।
विकासखंड की गौशालाओं में पेयजल की कोई कमी ना रहे। सभी गौशालाओं में पानी की उपलब्धता बनी रहे। भूसा क्रय किए जाने का उपयुक्त समय है, इसलिए भूसे की उठान करा करके सभी जगहों में भूसा बैंक में भूसा रखवा दिया जाए। जिससे जानवरों को चारा और पानी की असुविधा ना रहे।
प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण के कार्यो को कराने का निर्देश सभी खंड विकास अधिकारी तथा अवर अभियंताओ की दिए गए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी कानपुर नगर तथा जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh