Advertisement

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ , एनर्जी सॉल्यूशंस के इनोवेशन लीडर, अपनी नई इन्वर्टर सीरीज़ “ली-ऑन “, जो लिथियम-आयन बैटरी के साथ एक इंटिग्रेटेड इन्फ्र्टर है, के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। लीथियम-आयन बैटरी के आधार पर निर्मित यह एक नई सीरीज़ है, जिसे बिजली स्टोरेज व्यवसाय के भविष्य के रूप में जाना जाता है, यह इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एकीकृत दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह नई इन्वर्टर सीरीज़ कॉम्पैक्ट, सुरक्षित और कुशल होने के साथ न्युनतम रखरखाव पर उच्च प्रदर्शन करती है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, श्री अमित शुक्ला, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड एनर्जी सॉल्यूशंस, ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, “उत्तर प्रदेश राज्य ल्यूमिनस के लिए महत्वपूर्ण बाजार है, यह राज्य हमारे ऊर्जा समाधान के सभी व्यवसाय में दोहरे अंकों की वृद्धि में योगदान करता है। ल्यूमिनस में हम रीसर्च और इनोवेशन पर अधिक फ़ोकस करते हैं, जो ग्राहक केंद्रित और डिज़ाइन केंद्रित दोनों ही है। ली-ऑन सीरीज़, जो पर्यावरण के लिए बेहतर और इनोवेटिव है, के लॉन्च की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है, और इस प्रकार हम प्रदर्शन और उत्कृष्ट विश्वसनीयता के प्रयास को जारी रखते हैं। हम नई सीरीज़ के साथ CO: के उत्सर्जन और हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की अनिवार्य आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमारा लक्ष्य महामारी के बाद, जब हमें जुड़े रहने और “हमेशा चालू” समर्थन प्रणाली पर भरोसा करने की आवश्यकता है, अपने ग्राहकों को एक महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करना है। ली-ऑन आकर्षक, कॉम्पैक्ट, सुरक्षित और कुशल है, जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है रखरखाव की आवश्यकता न्यूनतम है। एनर्जी सॉल्यूशंस के व्यवसाय में यह निर्विवाद रूप से एक गेम चेंजिंग इनोवेशन है।” इस मौके पर यूपी हेड संदीप मिश्रा एसएन अग्रवाल तथा कानपुर ब्रांच के हेड आशुतोष तिवारी मौजूद थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh