यूपी के फतेहपुर जिले में इन दिनों बीजेपी में अपराधियों के शामिल होने पर बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध में उतर आये है जहाँ बीजेपी जिला अध्यक्ष पर अपराधियों को पार्टी में शामिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है, हलाकि इस मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष कुछ भी कहने से इंकार कर दिया |
बीजेपी पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध करते हुए इन बीजेपी के कार्यकर्ताओ को देखिये जहाँ आज सपा नेता व धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण उर्फ़ राजू सिंह जो की हाल ही में जमानत में बाहर आने के बाद सपा को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके बाद धाता मंडल के बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया, वहीँ बीजेपी के मंडल मंत्री ने कार्यकर्ताओ के साथ विरोध करते हुए कहा की कल तक बीजेपी का विरोध करने वाले अवसर वादियों को बीजेपी जिला अध्यक्ष पार्टी में शामिल कर रहे है, इसके लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओ से शिकायत करेंगे की पार्टी में वर्षो से कार्य करने वाले नेताओ को ध्यान नहीं दिया जा रहा है इन दिनों अपराधियों को पार्टी में पैसा लेकर शामिल किया जा रहा हैं, जिसके लिए धाता मंडल के कार्यकर्त्ता विरोध कर रहे है, अगर यही हल रहा तो बीजेपी के सभी सदस्य बीजेपी से एक साथ इस्तीफा दे देंगे, वहीँ बीजेपी नेता धनञ्जय द्विवेदी ने कहा की आज पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बैठक थी जो कार्यकर्ताओ द्वारा नाराजगी जाहिर की गई उसको पार्टी कार्यालय के नेताओ द्वारा सुना गया और इस पुरे मामले को पार्टी के नेताओ के समक्ष्य रखकर समाधान किया जायेगा, पार्टी के कार्यकर्ताओ की नाराजगी को ध्यान में रखकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को जानकारी दी जाएगी |


















