Advertisement

वार्ड 73 के पार्षद पति ने क्षेत्र वासियों को वाटर लाइन की दी सौगात

कानपुर। जाजमऊ दक्षिण के पार्षदपति नुरैन अहमद ने वार्ड 73 के डी ए कालोनी में रहने वाले लोगों को 520 मीटर वाटर लाइन की दी सौगात जाजमऊ के केडीए इलाके में वाटरलाइन का काम चालू करवाकर 18 हजार से ज्यादा आबादी क्षेत्र की समस्या से निजात दिलवाया।
जाजमऊ की केडीए कॉलोनी वार्ड – 73 के अंतर्गत कई महीनों से वाटरलाइन ध्वस्त होने के कारण 18 हजार से ज्यादा आबादी को समस्या हो रहीं थी। जिसकी शिकायत इलाकई लोगों ने क्षेत्रीय पार्षदपति नुरैन अहमद से की। जिसके बाद पार्षदपति ने जल निगम के अधिकारियों को बुलवाकर निरिक्षण करवाया। बुधवार के दिन जल निगम के अधिकारियों के साथ पार्षदपति ने पहुंचकर वाटरलाइन का उद्घाटन करके काम शुरु करवाया। पार्षदपति का बताया कि 520 मीटर वाटरलाइन का काम शुरु करवाया गया। जनता ने जिस विश्वास से जीताया हैं उसी विश्वास को बनाने के लिए जनता के बीच में रहकर काम करता हूं। मेरे वार्ड की जनता की हर समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका निस्तारण कराने की कोशिश करता हूं।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि जावेद इराकी, अब्दुल्ला इराकी, सादिक,सद्दाम, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh