Advertisement

खेतों में लगी आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत

नरवल/कानपुर। आज गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब नरवल पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा नरवल से मिले हुए ग्राम रामसलवा में ग्राम समाज की जमीन पर सुशील कुमार यादव पुत्र छोटे लाल की लाही रखी हुई थी पास में ही श्रीकृष्ण यादव पुत्र स्वर्गीय: रामगोपाल यादव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी नरवल के खेत हैं वह अपने खेतों पर गए थे। मृतक संभवतः बीड़ी पीते थे। उनके बीड़ी पीने के दौरान ग्राम समाज की जमीन पर रखी लाही में आग लग गई उस आग को बुझाने के चक्कर में श्रीकृष्ण यादव आग की चपेट में आ गए और आग से झुलस कर उनकी मौके पर मृत्यु हो गई है। वहीं पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पाकर नरवल उपजिलाधिकारी अमित ओमर ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh