कानपुर नगर- बुधवार चिड़ियाघर स्थित गोपालसर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 वाँ मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें नगर के जाने-माने जनप्रतिनिधि उद्योगपति व समाजसेवी शामिल हुए मां भगवती जागरण कमेटी के सदस्य अनूप कुमार शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया है 2 वर्ष करोना काल की वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका उन्होंने बताया कल ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम गंगा बैराज में किया जाएगा उसके उपरांत रामनवमी के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो सुबह से लेकर माता की इच्छा तक चलता रहेगा
संवाददाता सुमित कुमार


















