Advertisement

नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण

कानपुर नगर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर विजय मीना ने संयुक्त रूप से आज एमएलसी चुनाव हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।जनपद में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराए जा रहे हैं जिसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है ।जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय सिविल लाइन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से चल रही थी। तत्पश्चात उन्होंने नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh