Advertisement

मसवानपुर स्थित सदियों पुराने तालाब पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों के सम्बन्ध में एक पत्र प्रेषित किया

कानपुर,आज गोविन्द नगर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर को मसवानपुर स्थित सदियों पुराने तालाब पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों के सम्बन्ध में एक पत्र प्रेषित किया।पत्र में विधायक ने कहा कि, ग्राम- मसवानपुर स्थित सदियों पुराने तालाब पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों से स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि, क्षेत्र में उक्त तालाब से लगभग 50 हजार से अधिक जनसंख्या लाभन्वित हो रही थी। जो तालाब अब कब्जों में तब्दील होता जा रहा है।
विधायक ने कहा कि, पूर्व में आप द्वारा ही, इस प्रकरण में जब आप तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर कानपुर नगर थी। तब आपने इस प्रकरण पर कार्यवाही करते हुये, सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों को आदेशित भी किया था। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।विधायक ने जिलाधिकारी से कहा कि, जनहित में मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप प्राकृतिक जल संचयन एवं भू-गर्भ जल प्रदूषण मुक्त हेतु भी उक्त तालाब को सम्बन्धित कार्यवाही करके, प्राकृतिक एवं जनहित तथा आने वाली पीढ़ी के भी हित में, उसके वास्तिवक स्वरूप में लाने की अपेक्षा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh