Advertisement

:प्रत्येक सोमवार को बैंक, एटीएम तथा बाजारों में शासन के निर्देश पर चलाए जाने वाले अभियान के तहत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा के नेतृत्व में पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के प्रत्येक बैंक की शाखाओं की सघन चेकिंग की गई। बैंक के एटीएम भी चेक किए गए। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों में लगे सुरक्षा गार्डों तथा उनके पास मौजूद असलहों को भी चेक किया गया। इस दौरान पाया गया कि बैंक के सुरक्षा गार्ड प्रॉपर ड्रिल नहीं कर रहे थे। इस पर संबंधितों को कड़ी चेतावनी जारी की गई। एसएसपी के अनुसार बैंक शाखाओं तथा एटीएम चेकिंग अभियान के दौरान कुछ अनियमितताएं भी प्रकाश में आई है, जिनके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झांसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh