Advertisement

आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए मजार को किया गया क्षतिग्रस्त।

कानपुर: बीते दिनों कानपुर में कुछ अराजकतत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सिविल लाइन्स स्थित हजरत सहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया,, जिससे दरगह का भारी नुकसान हुआ,, और दरगाह में लगी दान पेटी भी चोरी कर ली गई,, जानकारी के अनुसार यह सब रात के अंधेरे में किया गया,, सुबह जब कुछ लोग दरगाह पहुँचे तो दरगाह क्षतिग्रस्त देख दंग रह गए,, छतिग्रस्त दरगाह का एक वीडियो बना कर वायरल किया गया,, बताया जा रहा है जहां पर यह दरगाह स्थित है,, वहाँ से कानपुर मेयर का आवास चंद ही दूरी पर है,,
जानकारी के अनुसार थाना ग्वालटोली पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है,, ऐसे में एक सवाल यह खड़ा होता है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाँथ खाली है,,
वही इससे एक बात स्पष्ट है कि धार्मिक स्थलों के कमेटी मेंबर्स को ही धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh