Advertisement

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

कानपुर नगर। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा मैकरॉबर्टगंज स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह एवं वैशाखी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक एवं एम. एल. ए. ग्रुप के चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात बैज लगाकर एवं शाल पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने आए हुए सभी व्यापारियों का बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर व्यापारी एसोसिएशन व्यापारियों की एक ऐसी संस्था है जो समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इस तरह के कार्यक्रम को करने से व्यापारियों में जहां आपसे प्रेम और सौहार्द बढ़ता है तो वही कानपुर व्यापारी एसोसिएशन गरीबों की भलाई के लिए भी कई तरह के कार्यक्रम दिन-प्रतिदिन करती रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम प्रत्येक 2 वर्ष के अंतराल पर आयोजित किया जाता है, जिसे अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। इस पर मौजूद सभी व्यापारियों ने तालियों से स्वागत कर अपनी सहमति जताई।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh