Advertisement

जिलाधिकारी अपडेट 14 अप्रैल 2022 कानपुर नगर। 131वीं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों के साथ बाबा साहब के जीवन पर आधारति एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया ।जिसमें कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों एवं अधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के मूल मंत्रों को अपने जीवन में चरितार्थ करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। बाबा साहब ने सभी लोगो को समानता का अधिकार देने के उद्देश्य से संविधान को लिखा है सभी लोगों को अपने जीवन में उनके विचारों को चरितार्थ करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री दयानंद प्रसाद ,अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh