Advertisement

मांगो को लेकर दर – दर भटक रहें सफाई कर्मचारी

कानपुर। नई सफाई व्यवस्था का समय अब सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने विधायक आवास में इकट्ठा होकर ज्ञापन सौपा।

प्रदेश सरकार के सुबह पांच बजे सफाई शुरू करने के आदेश के विरोध में कानपुर के सेनेट्ररी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर को जाजमऊ स्थित विधायक इरफ़ान सोलंकी के आवास पहुंचकर अपनी समस्या बताई। उसके बाद कर्मचारी संघ ने विधायक को ज्ञापन सौपा और सदन में मामला उठाने की मांग किया। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उनपर परिवार की भी जिम्मेदारी होती है। बच्चों का टिफिन बनाना, घर का खाना तैयार करना सुबह 4 बजे मुमकिन नहीं। इस मौके पर अध्यक्ष मुन्ना गंगोत्री, राजा अंसारी, अनिल रोहित, सुरेंद्र समेत सफाईनायक और दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद रहें।

कानपुर से मोहम्मद नईम कि रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh