Advertisement

श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में श्री हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड मंडली के द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ व भजन – कीर्तन किया गया। मंदिर के आचार्यों द्वारा हनुमान जी को पंचामृत से अभिषेक कर भव्य श्रींगार किया गया। पूरे मंदिर की लाईट और गुब्बारे से सजावट की गई। इस के साथ ही श्री हनुमान जी महाराज के सजीव झाँकी दिखाया गया। दोपहर बारह बजे शंखनाद व घंटा – घडियालों के साथ महाआरती की गई। तत्पश्चात भण्डारें का प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी जी, मंदिर सभा के प्रधान राजेश कुमार भल्ला, आचार्य पं०विनोदा नन्द जी, महेन्द्र शुक्ल, सुनील नारंग , चन्द्र मोहन अरोड़ा, अशोक गेरा, जगदीश कपूर, मदन सचदेवा, अल्का मल्होत्रा, सीमा बडेजा, निधि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh