Advertisement

कानपुर पहुंचे पूर्व सांसद राम विलास वेदांती बोले लाउडस्पीकर पर बंद हुआ अजान दुनिया के किसी भी मुस्लिम राष्ट्र में लाउडस्पीकर पर नहीं होती है अजान।

कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सबसे बड़े राम उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां शामिल होने के लिए पूर्व सांसद और राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य राम विलास वेदांती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी मुस्लिम राष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर आजान नहीं होती है तो आखिर भारत में ऐसा क्यों हो रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और मुस्लिम को लड़ाने के लिए इन सब चीजों की छूट दे रखी है जबकि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी लाउडस्पीकर पर आजान करने पर रोक लगा रखी है ऐसे में कोर्ट का भी आदेश ना मानना अपने आप पर सवाल खड़े करता है वहीं उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर पर आजान के बाद हनुमान चालीसा किया जाना क्रिया की प्रतिक्रिया है उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास की बात की है मगर कांग्रेस तुष्टीकरण करना चाहती हैं उन्होंने तत्काल स्पीकर पर होने वाली अजान पर रोक लगने की बात की है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh