Advertisement

बहन की खोज में निकले भाई को दर-दर भटका रही पुलिस

कानपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दावा करती है कि सूबे में महिलाओं की सुरक्षा और सुनवाई के लिए पुलिस सतर्क है और त्वरित कार्रवाही होती है।
लेकिन बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही निवासी स्वतंत्र गुप्ता की बहन छाया गुप्ता पिछले वर्ष 10 जुलाई 2021 को दिन करीब 12 बजे घर से लापता हो गयी थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार नें इसकी सूचना पुलिस को दी।
भाई स्वतंत्र गुप्ता के मुताबिक कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने एनसीआर तो दर्ज कर ली। लेकिन उसके बाद से पुलिस नें कोई कार्रवाही नहीं की। पीड़ित परिवार लगातार चौकी,थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस हर बार कार्रवाही का आश्वासन देकर टाल देती है।
भाई का कहना है कि जब बड़े बड़े नेताओं की छोटी मोटी सी चीजें गायब हो जाती है तो पुलिस तुरन्त एक्शन में आ जाती है लेकिन आम जनता की कोई सुनने वाला है।
भाई स्वतंत्र के मुताबिक 32 वर्षीय बहन छाया के लापता होने से परिवार जनों का बुरा हाल है। भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 10 महीने के बाद भी स्थिति जस की तस ही हैं। नम आंखों से भाई स्वतंत्र ने गुहार लगाते हुए स्थानीय प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लापता बहन को सकुशल घर वापसी की बात कही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh