Advertisement

अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के तत्वाधान में दिन बृहस्पतिवार को अंध विद्यालय नेहरू नगर में विशाल स्वास्थ्य शिविर व वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया इसमें अंध विद्यालय के 70 नेत्र हीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड की जांच करके उनको उचित दवाइयां उपलब्ध कराई गई विद्यालय के अन्य स्टाफ व निकट बस्ती वालों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड की जांच शुगर की जांच नेत्र परीक्षण व दवाइयां निशुल्क प्राप्त की समिति के संरक्षिका निर्मला सिंह (पीएसआईटी वाइस चांसलर) ने बताया कि समिति के द्वारा इस तरीके के चिकित्सकी शिविर पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहे हैं मुख्य संरक्षक संजीव पाठक बॉबी भईया और डॉ शरद वाजपेई जी ने समिति के द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही साथ डॉ शरद बाजपेई ने नेत्रहीन बच्चों के नेत्रों की जांच भी की समिति चेयरमैन आशुतोष बाजपाई उपाध्यक्ष प्रवीण प्रशांन सचिव संजय चौधरी चिकित्सा सचिव अंकुश अग्रवाल पूर्वी अध्यक्ष पीके गुप्ता जी सह सचिव राजेश शुक्ला जी महासचिव योगेश बाजपेई विद्यालय प्रधानाचार्य इंद्र कुमार प्रतिभा गुप्ताआदि की उपस्थिति रही

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh